काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
पवित्र दृष्टि
जिसके उर में पावन चिंतन।
उसी भाव का होता वंदन।।
निर्मल दृष्टि सत्य मनभावन।
वही प्रीति रसमय वृन्दावन।।
जहां विमल गंगा सागर है।
अमृत घट का वह नागर है।।
वही मनुज कैलाश शैल है।
जिसके मन में नहीं मैल है।।
जिसके दिल में ईश्वर रहते।
माया जनित कष्ट नित हरते।।
इस जगती में वह बड़ भागी।
जो पवित्रता का अनुरागी।।
गलत कर्म से जिसको नफरत ।
वह उत्तम मोहक से सहमत।।
इस दुनिया को स्वर्ग बनाता।
- अति रमणिक वह गीत सुनाता।।







