प्रो.(डॉ.) मंजू वर्मा,
रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़।
8 अक्टूबर 2025
वो मेरी रूह थे
जब से राज सर मुझे मिले थे मेरी तो दुनिया ही बदल गई थी। वो मेरी रूह का हिस्सा बन गये थे और मैं उनकी चाहत। प्रेम बराबर का था फिर भी कहीं न कहीं मुझसे अव्यक्त रह जाता सत्तर के दशक की मोहब्बत थी ना जो परम्पराओं और संस्कारों से बंधी हुई थी। एक लिहाज़ था स्त्रीत्व का जो प्रेम को उन्मुक्त करने में संकोच महसूस करता था। उनकी आँखों में अपने प्रति प्रेम का असीम सागर देख कर मेरी आँखें झुक जाती थीं। और फिर मेरी झुकी नज़रों और बंद पलकों पर उनका स्नेह स्पर्श मुझे भीतर तक उनके प्रेम से सराबोर कर देता।
“बराबर की साझेदारी थी
हमारी-तुम्हारी मोहब्बत
तुम ने कह कर बता दिया
हमने नज़रें झुका कर जता दिया “
हर बीते वक्त के साथ हमारे प्रेम की प्रगाढ़ता में वृद्धि हो रही थी। हम दोनों अपनी -अपनी उम्र के नाज़ुक पड़ाव पर थे। मैं उन्नीस वर्ष की और राज सर इक्कीस के थे और एक दूसरे से दिल से जुड़े हुए थे। हम उम्र में इतने बड़े नहीं थे कि परिपक्वता दिखाते परंतु इतने भी नासमझ नहीं थे कि किशोर-किशोरियों की तरह सड़कों पर मौज मस्ती करते। परंतु एक दूसरे के प्रति बहुत संजीदा और वचनबद्ध थे। बेशकीमती पूंजी थी हमारी मोहब्बत। एक दूसरे के प्रति पागलपन था। बचपना भी बहुत था हमारे प्रेम में, दीवानगी तो बहुत ही थी …..
एक दूसरे को मिलने की तड़प थी….जुनून था…..परंतु इतनी जल्दी बिछुड़ने की खबर नहीं थी …… वैरी तरकश के तीरो का अंदाजा नहीं था ……..जो ना जाने कब से घात लगाकर बैठे हुए थे………
जानने के लिए पढ़े…..मेरा लिखा हुआ सत्य पर आधारित उपन्यास जो Amazon पर उपलब्ध है…….
” राज सर आई. पी. एस. “







