लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़।
आलेख
“””””””””””
जीवन के हर मोड़ पर नई उम्मीद, सोच और राह बनाते रहिए।
किसी की मुस्कान सच्ची, तो किसी की झूठी होती हैं।जिंदगी हर कदम पर एक अलग ही रूप में होती हैं। कोई कैसे हैं छोड़िए! इन सवालों को ? जब तक सांसे हैं, जिंदगी का आनंद लिजिए। हर कर्म के प्रति जवाबदार और ईमानदार रहिए। गलती हो गई तो स्वीकार किजिए और सुधार लिजिए। घमंड में चूर रहकर अपने जीवन में जहर मत घोलिए। जो हो गया उसका अफसोस मत करते रहिए। उम्मीद के द्वार कभी बंद नहीं होते हर बार गिरकर उठिए। सहिए कुछ कड़वाहट को, रूठिए मत अपनी जिंदगी से। खुश मिजाज रहिए और खुले दिल से हर परिस्थिति में ढलते रहिए। सब कुछ समेटकर खुद तक सीमित मत रखिए, जो भी हैं उसे औरों में बांटते रहिए ।हम कल नहीं रहेंगे और न ही फिर ये दौर आएगा, जो हैं उसी के साथ हर लम्हे को खूबसूरत बना लिजिए। कभी सुख तो कभी दुख आएंगे। शांत रहकर हर मुश्किलों में कोई रास्ता ढूंढ लेना ।
उठिए और चलिए राह की बाधाओं को पार करने की हिम्मत किजिए। जीवन संघर्ष से भरा हैं और जब तो सांसे चल रही हैं, हार मत मानिए। जब तक मन से मजबूत, शरीर से स्वस्थ और स्वतंत्र विचार नहीं रखेंगे समस्याओं का सामना नहीं कर पाएंगे।एक जगह स्थिर होकर जीवन में कुछ नहीं कर सकते, जीने के लिए वो भी करना होता है जो हमारे लिए संभव नहीं है। हर परिस्थिति तुम्हें नई सोच देती हैं, स्वीकार किए बिना अपने सपनों को साकार नहीं कर सकते ।जो हो रहा हैं उसका सामना ही एक विकल्प हैं।जो हो गया उससे सीख लिजिए, जो होने वाला हैं उसके लिए उत्सुक रहिए।
जो सोच रहें उसे अवश्य पूर्ण कीजिए, कल हमें कोई मौका मिले या न मिले पर ये जो पल हैं इसे अवश्य खास बनाइए। गमगीन हालत से निकलने के लिए एक सुखद एहसास अवश्य रखिए। निर्बल मन में अच्छे भावनाएं नहीं उमड़ती, तुम अपने जीवन के संपूर्ण नियंत्रक हो। अपने जीवन के मार्गदर्शक हो उसे सही दिशा देते रहिए।
अपनी वर्तमान स्थिति से हर कोई बेहतर होना चाहते हैं।कोई पूरी तरह अपने जीवन से संतुष्ट नहीं हो पाते। कुछ न कुछ हर इंसान के जीवन में बाकी ही रहता हैं जिसे पूर्ण करने के लिए हर कोई प्रयास करते ही हैं। सहज जीवन आज के समय में कठिन हैं क्योंकि हम पुरातन को नकार कर आधुनिक जीवन शैली की ओर बढ़ रहे हैं, जहां हर पल एक नयापन होता हैं। समय के साथ हमारे पास बहुत सी चुनौतियां होती हैं, जीवन के विविध क्षेत्रों में सामंजस्य स्थापित करने की हर इंसान की स्वभाव की अलग विशेषता होती हैं। प्रगति की दौड़ में अपने शारीरिक- मानसिक, आर्थिक- चारित्रिक उत्थान की आवश्यकता होती हैं। हर दृष्टि से पूर्ण हो पाना संभव नहीं लेकिन हर कोई जीवन की इस दौड़ में आगे ही जाना चाहते हैं।
हम भले ही संस्कार- संयम, मर्यादा की बाते करते हैं एक अच्छे माहौल जीना चाहते हैं. अपने संस्कृति-सभ्यता को बनाए रखने, उनका सम्मान करने की सीख देते हैं। आज के इस भौतिक चकाचौंध की दुनिया जहां दिखावे के लिए इंसान कोई भी कार्य करते हैं, ऐसे में मानवीय गुणों को हम अपने स्वभाव उतार नहीं पा रहे हैं ।एक नए युग में प्रवेश किए हैं, जहां आज पारिवारिक- सामाजिक, राष्ट्रीय कोई भी स्तर हो हम खुद को अति व्यस्त पाते हैं। समय के अभाव, जीवन के निर्वहन और जिम्मेदारी बोझ से दबे हैं। समय रहते हम मानवता की भलाई के लिए एकजुट नहीं होते, मनुष्य के सर्वांगीण विकास में चिंतन के लिए समय नहीं निकाल पाते, तो आने वाले समय में हम अपने रीति- रिवाज, नियम- परंपरा को आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित नहीं रख पाएंगे।
हम तक हम- खुद में उलझे रहे रहेंगे, निज स्वार्थ से ऊपर नहीं उठ पाएंगे और नैतिक आचरण अपनाने के लिए प्रयास नहीं करेंगे तो हम कभी संगठित नहीं हो पाएंगे। जीवन में बिखरे हुए मनुष्य के पास कोई शक्ति नहीं होती, वे किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर पाते। आज हमें समेटने की जरूरत हैं अपने परिवार- समाज और राष्ट्र को,ताकि हम समस्त मानवता के कल्याण की दिशा में आगे बढ़ सकें।
हर इंसान में कुछ नया करने, पाने और देखने की चाह होती हैं, यह स्वाभाविक भी हैं। जीवन के निरंतर प्रवाहित होने से हमें सीखने को मिलता हैं, अनुभव होते हैं। जब हम कुछ कल्पनाएं करते हैं तो, उसे साकार करने की उत्सुकता होती हैं ।हम एक ही तरह की जीवन शैली में पूरी जिंदगी नहीं रह सकतें, समय के साथ जो आविष्कार होते हैं उसमें हमारी अधिक रुचि होती हैं। अपने बुद्धि- बल के प्रयोग से कुछ नया प्रयोग करते रहना चाहिए।
हमें एक नए सृजन के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए, मन की भावनाओं को कभी रोकना नहीं चाहिए। हर पल जो विचार मन में उमड़ते हैं, उस पर पुनर्विचार किजिए जो- आपके व्यावहारिक जीवन के लिए सही हो उसे अपने आचरण में उतारिए और जो नकरात्मक बातें हैं ही उसे दूर किजिए।
दबाव से मुक्त रहिए अच्छा करने के लिए कभी सोचिए मत। निश्चित रहिए जो कदम आप सही कार्य के लिए बढ़ाते हैं वह रुकना नहीं चाहिए। ये मत सोचिए! कोई साथ हैं या नहीं। यह जीवन हैं दुख में आप अकेले तो सुख में अपना की भीड़ लग जाती हैं ।
बोझिल जब जीवन हो जाती हैं, मन में निराशाओं का जब संचार होता हैं तब हमें एक नए उम्मीद, नई राह और सोच की जरूरत होती हैं।जीवन में कभी किसी मोड़ पर उदास मत रहिए, सदैव नई ताजगी को महसूस किजिए।
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””









