संजय एम. तराणेकर,
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
“हार” भुलाने चला हूँ…!
बिहार की “हार” को भुलाने चला हूँ,
हाँ, विदेश में छुट्टियां मनाने चला हूँ।
“गठबंधन” धर्म को निभाता चला हूँ,
मैं तालाब में डुबकी लगाके चला हूँ।
मुख्यमंत्री की घोषणा दबा चला हूँ,
यूं दल को दलदल बनाकर चला हूँ।
साथियों की लुटियाँ डूबाके बढा हूँ,
आ रहीं सत्ता के “पैर” खींच रहा हूँ।
चौकीदार चोर कहने से नहीं डरा हूँ,
अपने पैर कुल्हाड़ी मार के खड़ा हूँ।
हाँ, बेवक्त मुद्दे उठाने से गिर पड़ा हूँ,
अ-आ के पीछे अडिग होके ढला हूँ।
गजल
क्या? सिर्फ “प्यार” जताने के लिए मिलते हो,
साथ निभाने के लिए मिलोगे तो बात बनेगी।
मिलके भी हम न मिले तो फिर बात ही क्या?
हम खुलके बात न कर पाये वो बात ही क्या!
यार कभी तो मेरा साथ देने की सोचा करिए,
साथ देने के लिए तुम्हारे पास है कहीं ज़रिए।
जिंदगी में उनका उपयोग करो प्यार पाओगे,
मेरे रहनुमा बनके कभी तो मेरे पास आओगे।
अब बहुत हो चुका एक-दूसरे से प्यार जताना,
हमको एक-दूजे के साथ है ये जिंदगी बिताना।
आज ईवीएम का जिन्न…!
होकर खिन्न निकलेगा ईवीएम का जिन्न,
वोट चोरी का इल्जाम होंगे ही मतभिन्न।
हार के चुनाव आयोग पे उठाएंगे सवाल,
विपक्षी प्रेसवार्ता कर खूब करेंगे बवाल।
कटघरे में ‘एस आई आर’ भी होगा दोषी,
योजनाएँ चुराकर ‘सत्ता’ की हैं मदहोशी।
दस हज़ारी डीबीटी ‘महिलाएँ’ हुई स्वीटी,
वोटिंग में आई अव्वल नेता बजाते सिटी।
अरे.! एक बार फिर चोरी हो गई सरकार,
बैलट पेपर पे चुनाव कराएं यहीं दरकार।
लोकतंत्र में ‘लाठी-गोली-तमंचा’ गए हार,
खुश हो जाओ अपना ‘जीत’ गया बिहार।