संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
कभी-भी कम ना होगी जिंदगी की जद्दोजहद,
जिंदगी को जीना आसां नहीं वह नहीं सहज।
इतना ‘आसान और सरल’ भी नहीं इसे जीना,
ये कर देती है परेशान निकाल देती है पसीना।
जब भी तुम्हें मिल जाए कोई दिलबर हसीना,
बनाओं हमसफर मुश्किल नहीं होगा यूं जीना।
क्या ढूंढ लिया तुमने इस जहां में कोई नगीना,
राहें आसां जिंदगी होगी सरल गर्वित हैं सीना।
न घबराओ ना हो तुम निराश सभी आसपास,
जिंदगी की खूबसूरत पहचान तब होगी खास।







