राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
छाया है, घना मौसमी कोहरा,
ऊपर से, आंखों की रोशनी कम।
दिल की धड़कनें, ठहर सी रहीं,
हो रहा है, सांसों का बसेरा कम।
तेरी वादों का, सैलाब आया है,
बहा ले गया, याद का हर ग़म।
रातें लंबी, नींदें हैं छोटी – छोटी,
सपने भी अब, खोजते हैं सनम।
ग़म की बारिश, कभी रुकती नहीं,
अब तूफ़ानों से भी, क्यों डरें हम ।







