संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
तुम्हें क्या मिलता है…!
दुनिया में कभी-भी ऐसा नहीं चलता,
दिमाग गरम रहें तो प्यार नहीं पलता।
क्यों? यूं स्वयं को इतना जला रहे हो,
दूसरों को मानसिक संत्रास दे रहे हो।
बताओ ऐसा कर तुम्हें क्या मिलता है,
क्रोध में कब प्रेम का फूल खिलता है।
अपने स्वभाव को भी दूरंदेशी बनाओ,
अपने प्रति सबके मन में प्रेम जगाओ।
मैंने माना बहुत ही कठिन है यह डगर,
सोचो कैसे चलेगा ऐसे पूरें जिंदगी भर।
कल को तुम तनहाँ ही तो रह जाओगे,
सबके प्रेम से हमेशा वंचित हो जाओगे।







