डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
सच में
प्यार अमर है अमर रहेगा, अति प्रिय मोहक प्यार।
कभी नहीं यह टूटे छूटे, बहुत बड़ा दिलदार।।
बिना किये संकोच कहो अब, प्यार मधुर रसराज।
हिलमिल कर हम गीत लिखेंगे, खिले प्रीत का राज।।
कैसे पनपा यह मस्ताना, नहीं किसी को ज्ञान।
अपनेआप चला यह आया, देते मधुमय मान।।
क्रमशः यह बन गया वृक्ष सा, देता शीतल छाँव।
अपने प्रिय पावन पत्तों से, रचता प्रेमिल गाँव।।
रसिक बना यह आया अपने, अनुपम प्रिय के गेह।
खुश हो कर यह लगा झूमने, पा कर दिल से स्नेह।।
बात- बात में रस बरसाता, अमृत सी मुस्कान।
कौतूहल से भरा हुआ है, गाता मधुरिम गान।।
हरदम पास रहा करता है, कभी न जाता दूर।
प्रियवर से मिलने की इच्छा, कभी न होती चूर।।
व्याकुल रहता मिलने को यह, बिना मिले बेचैन।
हाय प्यार! तुम कितने भावुक, अश्रु बहाते नैन।।
वाणी का वरदान
वाणी का वरदान अगर है।
मानव अनुपम अजर अमर है।
चतुर्वेद का वह ज्ञाता है।
दुनिया से रखता नाता है।।
नहीं जानता कौन पराया?
सबको ईश्वर ने उपजाया।।
सारी धरती अपनी लगती।
मौलिक ममता- समता जगती।।
सदा कुटिलता मन से जाती।
निर्मलता अमृत बरसाती।।
द्रोह भावना मर जाती है।
प्रेम भावना जग जाती है।।
वाणी का वरदान मनोहर।
मां सरस्वती गातीं शोहर।।
विद्या बनकर घर में आतीं।
ललिता बनकर स्वयं लुभातीं।।







