संपादक:
युगपुरुष कविवर सूर्य
(भारतीय संस्कृति के संरक्षक)
(नया अध्याय, देहरादून)
‘संवेदना की आग’
मैं काव्य रचना कहाँ करता हूँ?
न पूर्णतः जागता हूँ, न सोता हूँ…
मेरे भीतर निरंतर, करुणा और
संवेदनाओं की गूँज सुनाई देती है।
हृदय के अंतस में जो अग्नि पली है,
उसे ही शब्दों में पिरोकर,
काव्य-माला के रूप में—
अभिव्यक्त करता आया हूँ।







