युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’
प्रखर आध्यात्मिक विचारक, मानवतावादी साहित्यकार,
क्रांतदर्शी समाज-सुधारक एवं सामाजिक समरसता के अनन्य उपासक।
(नया अध्याय, देहरादून)
संवेदना, संघर्ष और आत्मबोध: जीवन का यथार्थ — युगपुरुष कविवर सूर्य।
—————————————-
संवेदना इस संसार का प्राण है, पर इसे धारण करने वाले गिने-चुने ही हैं। अधिकांश लोग तो पत्थर की उस शिला के समान हैं, जिन्हें न किसी की पीड़ा डिगा सकती है और न ही किसी का अश्रु पिघला सकता है। गहरा मौन अक्सर उन्हीं के पास होता है, जिन्होंने संसार की निर्दयता को गहराई से सहा और समझा है। सज्जनता का अर्थ अन्याय सहना नहीं है। यदि कोई अल्पज्ञानी पुरुष बार-बार आपकी संवेदनाओं को चोट पहुँचाता है, तो विवेकपूर्ण तर्क ही आपका कवच है। जब बहस की स्थिति उत्पन्न हो, तो कटुता से नहीं, बल्कि सत्य और तर्क की शक्ति से उसका सामना करो। जिस रास्ते पर आप चल रहे हैं, वहाँ की कठिनाइयाँ आपको तोड़ती नहीं, बल्कि और भी सुनहरा बनाती हैं। यह जीवन ठहरने का नाम नहीं, चलते रहने का नाम है; प्रसन्नता से आगे बढ़ें। मुश्किलें जीवन की परीक्षा हैं, निडर होकर उनका डटकर मुकाबला कीजिये। इस दुनिया में जो लोग संवेदनहीन होकर अच्छे लोगों को नुकसान पहुँचाते हैं, वे ऐसा केवल अपनी अज्ञानता के कारण करते हैं। अगर वे जीवन को दया और करुणा की नज़रों से देखते, तो वे खुद भी एक बेहतर जीवन जी पाते। इस कठोर संसार में जहाँ एक तरफ बुराई है, वहीं दूसरी तरफ दयालु लोग भी मौजूद हैं। सच तो यह है कि जिसके मन में सद्भावना, दया और इंसानियत है, वही सही मायने में इंसान है।
खुशी कहीं बाहर से नहीं आती, वह हमारे भीतर की मुक्ति का परिणाम है। आंतरिक स्वतंत्रता यह सबसे महत्वपूर्ण पहलू है जो हमें जीवन में खुशी और संतुष्टि की ओर ले जाता है। जब हम डर, इच्छाओं, दूसरों की राय, और मानसिक गुलामी से मुक्त होते हैं, तो हम अपने जीवन को अपने तरीके से जीने की अनुमति देते हैं। दुनिया की चाल पर चलने से बेहतर है, अपने अंतर्मन की आहट को सुनना। थोड़ा ठहरें, थोड़ा विचार करें और उस अंतर्नाद को भी मान दें, जो आपके भीतर से गूँजता है। जो स्वयं के भीतर की आवाज़ सुनता है, वही वास्तविक जीवन जीता है।
हमारा संकल्प: लोक-कल्याण – मनुष्यों को अनुकंपा और दया के पथ का अनुगामी बनाना ही हमारा ध्येय है। हमें निरंतर ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के भाव से ओतप्रोत होकर सबके उत्थान और मंगल की कामना करते रहना चाहिए। बस याद रखें, सेवा करते समय हाथ झुकने चाहिए और प्रार्थना करते समय सिर। आपकी मुस्कान,सेवा भाव ही इस क्रूर संसार को सुंदर बनाने का एकमात्र तरीका है।
॥ भारतीय संस्कृति एवं शाश्वत मानवीय मूल्यों के संवाहक ॥







