गजल

Spread the love

 

केशव शरण 

कुंज विहार काॅलोनी, सेंट्रल जेल रोड

सिकरौल, वाराणसी 

 

                      (नया अध्याय, देहरादून)

 

                  गजल

आज तक वो काम की यादें रहीं

नाम तेरे शाम की यादें रहीं

 

तुझ हसीं को, तुझ जवां को छोड़कर

और किसके नाम की यादें रहीं

 

भूल सकता हूँ नहीं आग़ाज़ मैं

और जो अंज़ाम की यादें रहीं

 

चाँदनी वाली गली का मोड़ था

चाँद वाले बाम की यादें रहीं

 

फिर भला उतरे ख़ुमारी किस तरह

जब छलकते जाम की यादें रहीं

 

हम गए पोशाक ज़ेवर देखने

ख़ूब उनके दाम की यादें रहीं

 

एक छोटा-सा सफ़र था इश्क़ का

बेतरह हर गाम की यादें रहीं

_______________________________

 

 

उड़ाना भूल गरदा-धूल बैठा

ज़माना आज उसको भूल बैठा

 

नगर सारा समारोही बना है

अकेला तू नदी के कूल बैठा

 

सखा जिस डाल पर चढ़ खेलता था

सुना उस डाल से वो झूल बैठा

 

उलझता मामला इतना न दिल का

ज़रा-सी बात को दे तूल बैठा

 

मुझे अब जान करनी है निछावर

किसी से प्यार में ले फूल बैठा

 

समझता सूक्ष्म भावों को न कोई

लगा आंगिक अरथ इस्थूल बैठा

 

रखो ये ध्यान दिल से दिल मिलाते

कभी चर-चर न हो जब चूल बैठा

______________________________

 

 

उठाते ढालकर हम जाम तन्हा

तुम्हारे बिन हमारी शाम तन्हा

 

हमारा कौन किसको चाहते हम

लिया करते तुम्हारा नाम तन्हा

 

हज़ारों काम दुनिया को पड़े हैं

लगाना दिल हमारा काम तन्हा

 

मुहब्बत का चले थे नाम करने

मुहब्बत में हुए बदनाम तन्हा

 

बिछुड़ते थे मगर थे लोग मिलते

हुआ जाता सफ़र हर गाम तन्हा

 

तुम्हारे जानने में और होगा

न तीनों लोक आठों याम तन्हा

 

भला किस-किस तरह के शाप होते

इसी को लो जपोगे राम तन्हा

_______________________________

 

मिली कोठरी आसरा के लिए

झरोखा न खिड़की हवा के लिए

 

तुड़ाए हुए पाँव बैठे सभी

लड़ाई हुई रास्ता के लिए

 

अजब है कि कोई रहे मामला

बखेड़ा बहुत है ज़रा के लिए

 

लुटाता हुआ प्यार चलता रहा

कभी मैं न ठहरा वफ़ा के लिए

 

सतत दर्द को झेलता आदमी

दिया अंत में रो दवा के लिए

 

किसी का दुखे दिल न तुमसे कभी

सदा ध्यान रखना ख़ुदा के लिए

 

उसे अब कभी याद करना नहीं

उसे तुम भुला दो दग़ा के लिए

______________________________

 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।