अदिती कुशवाहा
बैकुंठपुर (कोरिया) छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
भटकता समाज, मेरी आवाज
आज समाज बदल रहा हैं,
बदल रहे हैं इनकी दिशा,
परिवार होते हुए भी,
अब रिश्तों में प्रेम नहीं।
भाई- भाई का न रहा,
पिता- पुत्र मे दूरी है,
माँ का सम्मान ख़ोता जा रहा,
संस्कार अभी भी अधूरी है ,
इन्हे रोकना जरूरी है।
कच्ची उम्र में भटकाव है,
पढ़ने लिखने के उम्र में प्रेम का प्रस्ताव है,
लड़का हो या लड़की कोई अलग नहीं,
दोनो समाज को भटकाने में,
जो गलती ये आज कर रहे हैं,
कल यही उनके संस्कार बनेंगे,
अपमान,नशा, बतमीजी, अशभ्य व्यवहार करेंगे।
अपराधियों की बढ़ती परछाई
हम सबको डराने लगी है,
संवेदना, संवाद, संस्कार-
सब पर धूल जमाने लगी है।
अगर समाज को बचाना है तो,
घर से शुरुआत करनी होंगी,
माता -पिता की बातो को अमल करना होगा,
बच्चो को समय, संस्कार-
और सही दिशा का ज्ञान देना होगा।
बच्चो को बचाने के लिए,
गलत राह से मुँह मोड़ना होगा।
भाईचारे को बचाने के लिए,
स्वर्थीपन को छोड़ना होगा।
आज जो सिखाया जायेगा,
कल वही दोहराया जायेगा।
अगर समाज को नहीं सम्भाला,
तो कल यही समाज हमे निगल जायेगा।
इसलिए अब देर नहीं,
हर हाथ को जुड़ना होगा।
भारतीय समाज को बचाने के लिए,
वसुधैव कुटुंबकम की नारा,
हर घर में सुननी होगी।







