डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
मन की व्यथा
इतना क्यों नाराज प्रिये हो?
बता किसलिए आज प्रिये हो??
नहीं समझ पाया मन खुद को।
किया नजरअंदाज प्रिये क्यों??
रूठ गये क्यों आसानी से?
बतला दो अब राज प्रिये तो।।
गलती की प्रतिक्रिया क्रोध क्या?
पहन शांति का ताज प्रिये हो।।
गुस्सा से क्या हासिल होता?
तुम अति मोहक नाज प्रिये हो।।
किसको मन की व्यथा सुनाएँ?
तुम्हीं सत्य आवाज प्रिये हो।।
दिल को मत कठोर कर इतना।
तुम कंचन सरताज प्रिये हो।।
******************************
तस्वीर में एक जीवन
तस्वीर बहुत ही प्यारी लगती।
तुम अनुपम मोहक न्यारी कृति।
स्वर्ग परी सी मन भाती हो।
सपना बन कर नित आती हो।।
तुम प्रेम कली सुकुमारी हो।
बहुत लुभावन प्रिय नारी हो।।
मन में तुम छायी रहती हो।
दिल की धड़कन सी लगती हो।।
तुझको देख- देख कर खुश मन।
ऐसा लगता तुम्हीं प्रिय वतन।।
बनी आज तस्वीर ज़िंदगी।
करता तेरी नित्य वंदगी।।
तस्वीर नहीं यह सचमुच तुम।
सहज खींचती हर पल हो तुम।।
तुम प्रत्यक्ष मधुर दर्शन हो।
सच में तुम्हीं भव्य जीवन हो।।







