मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)
(नया अध्याय, देहरादून)
नारी के सपनों की उड़ान
एक नारी का जीवन होता नहीं आसान।
हर क्षण देती वह बलिदान।
बचपन गुजरता बाबूल के आँगन में।
तब सपनें बुनती अपने दामन में।
लेकिन क्या पूरे कर पाती वह अपने जीवन में।
बाबूल का आँगन जब है बिछड़ता।
कई जिम्मेदारियों से नाता है जुड़ता।
तब बचपन मानो उसका बहुत पीछे है छूटता।
कितनी ही यादों से बंधन है टूटता।
कदम-कदम बढ़ाते हुए नई डगर वह है चलती।
कई-कई बार गिरती-संभलती।
धीरे-धीरे नए किरदार में वह है ढलती।
सबके लिए दिन-रात कितना कुछ है करती।
अपनी ख्वाहिशों को वह सबके पीछे है रखती।
अपने सपनो को न जाने कब जिम्मेदारियों के नीचे दबा पाती।
कभी किस्मत उसके सपनों से जब उसे मिलवाना है चाहती।
कितने ही रंगीन सपने वह फिर से है सजाती।
दोबारा उड़ान जब वह है भरना चाहती।
जैसे ही वह डगमगाते कदमों से आगे है बढ़ती।
कोई न कोई जिम्मेदारी उसका दामन फिर से है पकड़ती।
चार कदम बढ़ाने पर दो कदम फिर वापस पीछे है हटती।
अपने सपनों की चाहत में दिल ही दिल में वह है घुटती।
फिर भी कभी कोई शिकायत न है किसी से करती।
बस यूँ ही सपनों और अपनों के बीच उसकी उम्र है बढ़ती।
कभी अपनों और सपनों के चुनाव में जिंदगानी है गुजरती।
परिवार की बगिया को अपने स्नेह की धारा से है सिंचती।
तभी तो सबसे आगे हरदम उसे ही वह है रखती।
न जाने नारी की जिंदगी कैसे-कैसे मोड़ से होकर है।
गुजरती।
सबकी खुशहाली की चाहत में कितना कुछ है वह करती।
जिंदगी के हर मोड़ पर नारी खुद को विवश हरदम है पाती।
सबकी तरह वह भी तो कितने ही सपने है सजाती।
फिर उन्हें चाहकर भी पूरा क्यों न कर पाती।
लेकिन अपनों का साथ जब कभी वह है पा लेती।
तब वह उन्हें पूरा है कर गुजरती।
बुलन्दियों को छुकर है वह दिखलाती।
नारी उड़ान भरने से फिर न कभी है डरती।
मंजू की लेखनी कहती इस समाज से।
हर नारी को अपने सपनों की उड़ान भरने देना तुम।
जब भी उसके कदम लड़खड़ाते नजर आए तुम्हें।
आगे बढ़कर उसे संभाल लेना तुम।
उसे उसके सपनों तक पहुँचाने का हरदम प्रयास करना तुम।
नारी की उड़ान को मिलकर कामयाब करना तुम।
हाँ कामयाब करना तुम।।







