संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
“प्यास”
यह नदी नहीं, शायद ‘घाव’ है कोई,
जिसमें बहता रहता दुख का पानी।
किनारे बैठा है छोटा-सा वह बच्चा,
आँखों में है ‘समाई’ अधूरी कहानी।
जैसे किनारे ‘उम्मीद’ समेट रहा हो।
इन नन्हें हाथों में भर लेता है पानी,
यूं खुद को दुनिया से जोड़ रहा हो।
गन्दगी में ढूँढे अपनी जीवन रवानी,
उसके नंगे पाँव, फटेहाल हैं दुनिया,
वह मासूमियत से भरी हुई निगाहें।
कौन? छीन लें गया उसका बचपन,
क्यों? सूनी-सी हो गई उसकी राहें।
यहाँ ‘प्यास’ सिर्फ पानी की नहीं है,
एक प्यास है अपने सम्मान की भी।
एक साफ़-स्वच्छ कल की चाहत में,
ये अपनी खोई हुई पहचान की भी।
हे दुनिया वालों अब जागो-जगाओ,
ये सवाल आज भी बहुत गहरा है—
क्यों? हमारे बच्चे पिएँ ‘गन्दा’ पानी,
ये समझना विकास कहाँ ठहरा है ?







