मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र )
(नया अध्याय, देहरादून)
मैं नन्ही सी गौरैया

मैं नन्ही सी गौरैया बस सबसे इतना ही कहना चाहूं।
अब देखो मौसम है बदल गया।
देखो सूरज कैसा है तप रहा।
मैं कभी खुद के लिए कभी अपने बच्चों के लिए,
दाना चुगते-चुगते थक सी जाती हूं।
मेरा कण्ठ है सुख जाता।
जब कभी कहीं पानी है नजर आ जाता।
उस वक्त दिल उस इंसान को दुआ है दे जाता।
सोचो बिन पानी जो कभी तड़प-तड़प कर मैं मर जाऊंगी।
फिर मैं तुम्हारे आंगन में फुदकती नजर न आऊँगी।
किस तरह फिर तुम्हारे नन्हें मुन्नों का दिल मैं बहलाऊँगी।
बस तुम सबसे है इतनी सी विनती।
इस चिलचिलाती धूप में जीवन दान तुम हमें दे देना।
मैं नन्ही सी गौरैया बस सबसे इतना ही कहना चाहूं।
इसीलिए तो मंजू की लेखनी चाहे सबसे यही कहना।
नन्ही सी गौरैया की इल्तजा सभी सुन लेना।
थोड़ा दाना-पानी तुम अपने आंगन में रख देना।
इस चिलचिलाती धूप में जीवन दान तुम उन्हें दे देना।।







