राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त)
केंद्रीय जेल अधीक्षक
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
आर्य सत्य
(छंदबद्ध कविता)
दुःख है संसार यह पहला सत्य रे,
जन्म बुढ़ापा मृत्यु वियोग सतावे।
मिलन की खुशी, क्षणिक सुख लावे,
दुःख का सागर यह जीवन कहावे।
दुःख का कारण तृष्णा दूसरा सत्य,
लोभ मोह कामना ज्वाला जलावे।
अज्ञान अंधेरे में भटकते प्राणी,
कर्म जंजीरें बांधे अंजाने भावे।
दुःख का अंत संभव तीसरा सत्य है,
निर्वाण द्वार सबके लिए खुला रहे।
जब बुझ जाए तृष्णा की पूरी आग,
शांति अमर सुख की प्राप्ति तब पावे।
मार्ग अष्टांगिक चौथा सत्य अमर,
सम्यक दृष्टि संकल्प वाणी कर्म सधे।
सम्यक आजीविका प्रयास स्मृति समाधि,
करुणा त्याग सहित मध्यम पथ चले।
चार सत्य समझ लो जीवन का सार,
दुःख से मुक्ति का यही एक उपाय।
बुद्ध की ज्योति जलाओ हृदय अंदर,
सारा अंधकार मिटाओ आज भाई।







