सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका
अध्यक्ष : दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, देहरादून)
“सुलझते रास्ते, निखरता मन”
(कविता)
========================
सदा मुस्कान बनाए रखना,
आँखों में सजाए रखना
उम्मीदों का कारवां।
धुंधले मंज़र में पल भर ठहरना,
आईने सी साफ़ शख़्सियत रखना।
जीवन के उतार-चढ़ाव में संभलना,
अटल आत्मविश्वास से कदम आगे बढ़ाना…
बीते कल के बोझ को हंसकर गिरा देना,
आने वाले सवेरे का बाहें फैलाकर स्वागत करना।
वक़्त की हर ठोकर से एक नया सबक सीखना,
काँटों भरे रास्तों पर भी फूलों की तरह महकना।
रिश्तों की नाज़ुक डोर को हमेशा थामे रखना,
दूसरों की खुशियों में अपनी खुशी की वजह ढूंढना।
दिलों में किसी के प्रति कोई मलाल न पालना,
सच्चाई की राह पर अडिग होकर चलते रहना।
अंतर्द्वंद्व के साए से पूरी तरह मुक्त रहना,
मन के संशयों को पीछे छोड़,
हर पल सकारात्मकता से जीना।







