संवाददाता पटना: संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मिशन न्यू इंडिया बिहार प्रदेश की कार्यकर्ता बैठक प्रदेश कार्यालय पटना में संपन्न हुई।
पटना: 07 जून 2026। मिशन न्यू इंडिया बिहार प्रदेश की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष शैवाल तिवारी जी ने की। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों एवं प्रांतों से आए संगठन के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, विस्तार योजना तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश महामंत्री संगठन सह प्रवक्ता अमिताभ द्विवेदी ने बताया कि संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष शैवाल तिवारी जी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों में निहित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव साझा करते हुए संगठन को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया।
प्रवक्ता अमिताभ द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रवि भाई चाणक्य के निर्देशन पर सारण प्रमंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र शंकर जी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्य को देखते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष शैवाल तिवारी एवं चिकित्सा मंच के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा जी द्वारा राष्ट्र सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्याम सुंदर अग्निहोत्री, सारण मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, सिवान जिला सदस्य सोनू कुमार, कुढ़नी विधानसभा ओबीसी मंच के उपाध्यक्ष राज किशोर शाह, कुढ़नी विधानसभा महिला अध्यक्ष, पटना जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा, पटना प्रमंडल उपाध्यक्ष डब्लू सिंह परिहार, गया व्यापार मंच जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा सहित 8 – 9 नए सदस्यों की उपस्थिति रही।







