सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“जी लो हर पल”
(कविता)
===========
पल-पल हमसे कहती है जिन्दगी,
हर पल को मुस्कुराके जी लो।
यह पल लौटकर फिर न आएगा,
चाहे रो कर जियो या हँसकर जी लो।
एक पल को भी व्यर्थ न गँवाओ,
यह जो पल है अभी, गुजर जाएगा,
देखते ही देखते पल भर में,
हाथ से वक्त फिसल जाएगा।
हर पल जिंदगी का खूबसूरत है,
इसे खुल कर जियो हर पल के लिए।
इस पल से कीमती कोई पल नहीं यहाँ,
खुशियाँ समेट लो आज अपनो के लिए।
न जाने किस पल थम जाए यह जिंदगी,
फिर क्यों इस पल को खोते हो?
जब जीना ही है हर पल हँसकर,
तो फिर क्यों इस पल में रोते हो?







