सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका/कवयित्री/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
‘अंतस की आभा’
(कविता)
———————–
संकल्प लो,
यह मन कुछ सोचकर
निराश कभी न हो पाए।
उत्सुकता बनी रहे भीतर,
मन को मजबूत बनाकर रखना
बहते हर एक क्षण में।
हमारा मन कभी
आहत हो नहीं सकता,
आत्मबल की दीवारें
परिस्थितियों से ऊँची होती हैं।
संवेदना, उदारता और सद्भावना,
ये सबसे सुंदर गुण हैं
हमारे अंतस के,
इन्हें सदा जीवित रखना है।







