सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
‘अंधियारे से संयम तक मनुज’
(कविता)
भौतिकता की आँधी में,
भटक रहा मानव प्रतिपल!
दौलत ही ईमान बना,
अंधियारे में जीवन निर्बल।
रिश्तों की ये डोर कैसी,
बिखर रहे अरमान यहाँ,
दर्द की न कोई आहट,
मिलते जख्म हर गम यहाँ।
कैसी दुनिया की ये रीत बनी,
हर तरफ़ मची ये हलचल है,
रोने की कोई भाषा हो ऐसी,
समझ सके जिसे हर पल है।
ज़िंदगी है कितनी अनमोल,
जियो स्वयं संयम से तुम,
औरों को भी नई राह दिखाओ,
दूर करो सबके सब गम।
स्वयं का गौरव जागृत हो,
जो सारे दुखों से परे रहे।







