राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मैं और मेरा मोबाइल
अक्सर ये बातें करते हैं,
रात के अँधेरे में, चुपके से बैठे-बैठे।
स्क्रीन की रोशनी में किसी की याद जलाती है,
कि तू न होता तो वक्त काटता कैसे?
मोबाइल कहता है,
“देख, कितने नोटिफिकेशन आए,
सब तेरी खबर के लिए तरसते हैं यार।
मैं हँसकर कहता, “फिर भी दिल नहीं भरता
तेरी एक आवाज के बिना सब बेकार।
तू न होता तो, चाय ठंडी हो जाती,
सिगरेट अधूरी, साँसें भी रुक जातीं।
रातें लंबी हो जातीं बिना तेरी बात के,
सुबह होने का इंतजार भी मुश्किल हो जाता।
मैं और मेरा मोबाइल अक्सर ये बातें करते हैं,
कि तेरे बिना ये दुनिया सूनी सी लगती है।
हर गाना उसकी याद दिलाता है,
हर वॉइस नोट में तेरी हँसी गूँजती है।
फिर भी मोबाइल मुझे चुपचाप सुनता है,
जब आँखें नम हो जाती हैं आधी रात को।
कहता है, “आराम कर, वो आएगी जरूर,”
पर दिल पूछता है बार-बार “कब आएगी?”
तू न होता तो वक्त काटता कैसे? यार!
शायद किताबों में खो जाता,
या सड़कों पर भटकता आवारा सा
पर अब तो बस तेरे इंतजार में जीता हूँ,
मोबाइल तुझे हाथ में पकड़ के बैठा हूं
तेरे नाम से बातें करता हूँ,
तेरे सोता और तेरे साथ उठता हूं,,







