अनुराग बघेल
बिजराकापा खुर्द मुंगेली
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
प्रवेश उत्सव
आओ नन्हे फूलों, स्कूल तुम्हारा घर है।
ज्ञान की बगिया में, स्वागत तुम पर है।।
नए कदम, नई राहें, नया सवेरा लाए।
बस्ते में भरकर सपने, तुम स्कूल को आए।।
डरना नहीं, घबराना नहीं, हम सब हैं साथी।
दीदी-भैया, गुरुजन सब मिलकर जलाएँगे ज्ञान की बाती।।
ब्लैकबोर्ड पे चॉक से, नई कहानी लिखेंगे।
अक्षर-अक्षर जोड़कर, नई ज़ुबानी सीखेंगे।।
खेलेंगे, कूदेंगे, संग-संग पढ़ेंगे।
हार-जीत की परवाह नहीं, मिलकर बढ़ेंगे।।
ये स्कूल नहीं मंदिर विद्या की है थाली।
यहाँ हर बच्चा चमके, जैसे फूलों की है डाली।।
आलस को छोड़ेंगे, अनुशासन को अपनाएँगे।
पढ़-लिखकर हम जग में, अच्छे बच्चे कहलाएँगे।।
किताबों के पन्नों में, छुपती है असली शक्ति।
सच्ची शिक्षा से ही होगी, इस देश की भक्ति।।
बड़ी-बड़ी मुश्किल से, लड़ना हमें सिखाए।
यह स्कूल ही है जो, सबको सच्चे इंसान बनाए।।
नए सत्र का सूरज, नई उम्मीदें लाया।
प्रवेश उत्सव पर तुमको, स्कूल ने बुलाया।।







