राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
रायपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
नज्म
जिंदगानी के हैं महज चार रोज,
दो रोज घूमेंगे, दो रोज झूमेंगे।
बस आप मिल जाइए,
अधूरी कहानी हम साथ पूरा करेंगे।
पहला रोज हवा में तेरे साथ उड़ेंगे,
दूसरा रोज तेरी यादों में खोए रहेंगे।
तीसरा रोज तेरी आँखों में जागेंगे,
चौथा रोज तेरी बाहों में सोए रहेंगे।
पर क्या फायदा, दिनों को गिनने का,
जिनमें तू न हो, वो साँसें व्यर्थ हैं।
मिल जा एक बार, ये चारों रोज
तेरे नाम कर दूँ, ये वादा है सच्चा।
दो रोज सड़कों पर तेरे संग भटकेंगे,
दो रोज तेरी हँसी में झूमते रहेंगे।
चाहे मौत आकर दरवाजा खटखटाए,
मुस्कुराते हुए हम कह देंगे
“जिंदगी, अब तू पूरी हो गई।”
बस आप मिल जाइए…
ये चार रोज काफी हैं,
अगर तेरे साथ गुजर जाएँ।







