राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
रायपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गजल
जीने के लिए रिश्तों को बचा रखा है,
बाजारू दुनिया में वरना क्या रखा है।
झिलमिलाती रोशनी से कर ली तौबा,
उजालों के लिए जिगर जला रखा है।
खुशबू-ए-गुल बिखरी है गुलिस्ताँ में,
हमने तो सेज-ए-खार सजा रखा है।
न कोई राह, न कोई चाह, ऐ -दोस्त,
उलझे सवालों का घोंसला बना रखा है।
ऐशो-आराम किसे कहते हैं, जाना नहीं,
फकत हसरतों को सीने से लगा रखा है।







