आसमाँ गर अपने, इरादों में मगन है, हमने भी तो छूने की कसम खाई है।

Spread the love

 

 

       राजेंद्र रंजन गायकवाड

(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक) 

       बिलासपुर, छत्तीसगढ़

 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

आसमाँ गर अपने, इरादों में मगन है,

हमने भी तो छूने की कसम खाई है।

उड़ान भरेंगे हम, हौसलों के पंखों से,

रुकावट को मिटाने की कसम खाई है।

तूफान आएँगे, घने अंधेरे घिरेंगे हमें

हौसले दीप जलाने की कसम खाई है।

चाँद-तारे देखेंगे, हमारी मंजिल को,

आसमाँ की हदें, बुलादियों से शरमाई है।

इरादे वो हैं जो, मिट्टी को सोना बना दें,

हमने भी बेवफा से सीखी, वफाई है।

 

 

*******************

 

 चेहरों पे अब वो, पहले सा इकरार भी नहीं,

कहने को सब करीब हैं, पर प्यार भी नहीं।

​दीवार-ओ-दर खड़े हैं, उसी शान से मगर,

घर के मकीनों में, कोई इजहार भी नहीं।

​मुस्कान ओठों पर है फकत रस्म के तहत,

आँखों में गुफ्तगू का, वो शुमार भी नहीं।

​अब खैरियत भी लोग जरूरत पे पूछते,

बे-गर्ज साथ चलने को गम-ख्वार भी नहीं।

​तस्वीरें सज रही हैं तअल्लुक की हर तरफ,

अंदर से कोई, शख्स तलबगार भी नहीं।

​हाथों में हाथ, थाम के चलते हम-सफर,

मंजिल पे एक-दूसरे का एतबार भी नहीं।

 

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)              …

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान।

    Spread the love

    Spread the love   सम्पादक फिरोजपुरः राजीव कुमार                  (नया अध्याय, फिरोजपुर)     मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेहरू युवा केन्द्र में हुई पत्रकार वार्ता

    • By User
    • August 24, 2026
    • 1 views
    नेहरू युवा केन्द्र में हुई पत्रकार वार्ता

    आसमाँ गर अपने, इरादों में मगन है, हमने भी तो छूने की कसम खाई है।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 13 views
    आसमाँ गर अपने, इरादों में मगन है,  हमने भी तो छूने की कसम खाई है।

    नज्म

    • By User
    • August 24, 2026
    • 9 views
    नज्म

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 17 views
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान।

    बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का जनसैलबा।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 15 views
    बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का जनसैलबा।

    “सबकुछ दिल पर मत लीजिए”

    • By User
    • August 24, 2026
    • 15 views
    “सबकुछ दिल पर मत लीजिए”