सुल्तान अली गहलोत
(लेखक एवं अध्यापक)
अलीगढ, उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लेखक एवं अध्यापक
पूर्व छात्र, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ और जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी नई दिल्ली।
जन्म एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि
मूल नाम सुल्तान अली है। उत्तर प्रदेश के बाग़पत जनपद में एक किसान परिवार में जन्म।
अकादमिक योग्यता
बी.ए. (हिंदी ऑनर्स)
एम.ए. (हिंदी)
एम.ए. (इतिहास)
बी.एड.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसी भारत की प्रतिष्ठित केंद्रीय शिक्षण संस्थाओं से उच्च शिक्षा प्राप्त।
व्यावसायिक परिचय
लंबे समय से अलीगढ़ में हिंदी अध्यापक के रूप में कार्यरत।
सुल्तान अली गहलोत अध्यापन को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि अपना जुनून मानते हैं।
विद्यार्थियों के बीच अपनी सरल, प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी अध्यापन शैली के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित तथा शिक्षा को व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते हैं।
साहित्यिक योगदान
शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण, सामाजिक सरोकारों, प्रेरणादायक व्यक्तित्वों तथा समसामयिक विषयों पर नियमित लेखन।
विभिन्न दैनिक एवं साप्ताहिक समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं – (चेतना लहर (लखनऊ), फर्स्ट एडिटर (राजधानी लखनऊ), जीवन केसरी (बलरामपुर), प्रखर जनवाणी (देहरादून, उत्तराखंड), अविरल पत्रिका (वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार उत्तराखंड), आदिवासी एक्सप्रेस (रांची, झारखंड), दैनिक अजय उजाला (जिला गरियाबंद), जबलपुर दर्पण, नई रोशनी (जम्मू), सीमा किरण (राजस्थान, पंजाब, एवं हरियाणा) सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नियमित प्रकाशन।
हिंदी एवं उर्दू साहित्य, गजल और कविता लेखन में सक्रिय रुचि।
सम्मान एवं उपलब्धियाँ
सुल्तान अली को शिक्षा एवं अध्यापन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित सेमिनार “एआई एजुकेशन समिट 2026” में बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस ‘एआई एजुकेशन समिट 2026’ कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर नमो स्टडीज (CNMS), मीडिया सेंटर द्वारा राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (NCPUL) तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग एवं संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
सुल्तान अली को यह बेस्ट टीचर अवॉर्ड पद्म श्री अवॉर्डी सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार, प्रसिद्ध फार्मासिस्ट डॉ. बसंत गोयल तथा प्रख्यात शिक्षाविद् अतुल कोठारी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
रुचियाँ
हिंदी एवं उर्दू साहित्य
गजल एवं कविता लेखन
पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकार
समसामयिक विषयों पर अध्ययन एवं लेखन
वर्तमान कार्यक्षेत्र
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत
संपर्क- ईमेल : alisultan2791@gmail.com







