राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
ज्ञान
(कविता)
ज्ञान ही सच्ची सत्ता है
धन की पूंजी आती-जाती,
वैभव की चमक घट जाती।
बल की ताकत ढल जाती है,
वक्त के साथ बदल जाती है।
पर ज्ञान वो अनमोल रतन है,
जिसका न होता कभी पतन है।
ना कोई डाकू इसे चुराए,
ना कोई राजा छीन पाए।
बांटने से यह बढ़ता जाए,
अंधियारों में राह दिखाए।
जिसके पास यह अनुपम धन है,
झुकता उसको यह त्रिभुवन है।
सिंहासन तो हिल जाते हैं,
ताज धूल में मिल जाते हैं।
पर जो ज्ञान की सत्ता पाता,
वो इतिहास अमर कर जाता।
ना तलवार की धार बड़ी है,
ना नोटों की गड्डी बड़ी है।
दुनिया में सबसे अनमोल,
बस ज्ञान की ही पूंजी बड़ी है।
यही है शक्ति, यही है मान,
ज्ञान से ही बनता इंसान।
जिसने इसको अपना माना,
उसी ने जग में नाम कमाया।







