काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी उ. प्र.।
आध्यात्मिक मस्तिष्क
बहुत सुखद अध्यात्म देश है।
संतापो से मुक्त वेश है।
देव लोक का यहाँ वास है।
सात्विक मूल्यों का प्रदेश है।
धरा धाम पर ब्रह्म विचरते।
यहाँ न कोई कष्ट- क्लेश है।
आध्यात्मिक मन अति निर्मल है।
पावन भावों का स्वदेश है।
शुद्ध विशुद्ध सदा मनमोहक।
मन सरोज का सत प्रवेश है।
साफ-स्वच्छ गंगा जल जैसा।
पाप रहित मन शिव विशेष है।
भेद -भाव से मुक्त चेतना।
आत्मा का यह प्रिय निवेश है।








