काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
एक अनाभिव्यक्त स्वप्न
देखा एक प्यार सपने में।
हुआ सुखद अनुभव अपने में।
ऐसा कभी नहीं देखा था।
दिल में छाया है अपने में।
वर्णन करना नहीं सरल है।
बहुत कठिन है यह कहने में।
है आनंद बहुत मनमोहक।
हृदय पटल पर खुश रहने में।
किन्तु न कह पाता यह मन है।
खुश रहता केवल जपने में।
स्वप्न बड़ा अलबेला सा था।
किन्तु न आता यह कहने में।
सुन कर इसको लोग हंसेंगे।
मस्ती है खुद में रखने में।









