डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
एकल माँगना
वह नारी नहीं वह एक नर है,
वह दुल्हन नहीं वह एक वर है।
भले पति ने छोड़ दिया है साथ,
माँ होती एक मुक़म्मल घर है।।
मुश्किलों संग उसकी है मित्रता,
नहीं रखती है किसी से शत्रुता।
करे रखाव बच्चों का प्रेम से,
दोस्त उसकी है बस सहिष्णुता।।
आँधियों में जलाती चराग़ है,
रहता नहीं दामन पे दाग है।
होती माँ एकल शक्ति का प्रतीक,
शोला है,शबनम है, व आग है।।
आओ करें दिल से उसे सलाम,
लिखें उस पर ही प्रेम के कलाम।
प्रणम्य है, माँ ! सारे जहान में,
है कायम जगत ये माँ के नाम।।









