ब्यूरो खंडवा (मध्य प्रदेश): शिवदत्त डोंगरे।
हम फाउंडेशन नर्मदा नगर शाखा ने मनाया बाल दिवस।
बाल दिवस के अवसर पर हम फाउंडेशन भारत मालवा प्रांत की नर्मदा नगर शाखा ने नर्मदा नगर की शासकीय हाई स्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें सभी प्रतिभागियों को हम फाउंडेशन भारत नर्मदा नगर द्वारा मेडल पहनाकर स्वागत किया गया। पुरुस्कार समारोह की शुरुआत महेश जायसवाल सरपंच द्वारा पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया। प्रांत संगठन मंत्री शिवदत्त डोंगरे ने अपने उद्बोधन में पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति लगाव के किस्से सुनाएं । राष्ट्र निर्माण में दिए गए नेहरू जी के योगदान को याद किया । मुख्य अतिथि महेश चंद्र जायसवाल ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शुभकामनाएं दी और अच्छे नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कमलेश मसातकर, सचिव राजेश गौर, अध्यक्ष अखिलेश सेन, वरिष्ठ समाजसेवी और व्यवसायी महेश साहनी, सावनेर जी, कृष्णपाल चांवड़ा, दीपक दुबे, उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन आशीष जायसवाल ने किया, आभार कमलेश मसातकर ने व्यक्त किया।









