संगठन की मजबूती के लिए काम करने का लिया संकल्प।
ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बागेश्वरः असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की एक बैठक में संगठन की मजबूती और समस्याओं पर चर्चा की गई। जनवरी में होने वाले संस्था के नवीनीकरण पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जगदीश चन्द्र जोशी ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बैठकों में भागीदारी बढ़ानी होगी। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से बैठक और कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप भागीदारी करने को कहा।
बैठक में पेंशन संबंधी खामियों को दूर करने को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर वहां पर सचिव बचे सिंह, हिम्मत सिंह, आनंद सिंह,दीवान सिंह, के एस बनकोटी, गोपाल राम, ईश्वरी देवी आदि लोग मौजूद थे।









