मन की गति

Spread the love

डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

       मन की गति

 

काबिज न होने देना, मन पे थके बदन को,

तन की थकान देती, उदासी सदा ही मन को।

होता बड़ा दिलेर, सुन लो, इंसान का ये मन-

ज़िंदा-दिली से आदमी, छू लेता है गगन को।।

काबिज न होने……।।

 

नेपोलियन कहा है, कुछ भी नहीं असंभव,

ऊँचा ही तो मनोबल, करता असंभव संभव।

पहना दो मुश्किलों को सौहार्द की माला-

तरसेंगी तब ये मुश्किलें, कोमल तेरी छुवन को।।

काबिज न होने…….।।

 

अख़बार में छपोगे, टी.वी.में तुम दिखोगे,

होगा बुलंद तेरा, हर काम जो करोगे।

चर्चा-ए-आम होंगे, तेरे काफिये औ नगमें-

दुनिया पसंद करेगी, तेरी ही हर चलन को।।

काबिज न होने…….।।

 

राज-पथ पे पट्टिका, तेरे नाम की लगेगी,

शिक्षा-सदन बनेंगे, महफ़िल अदब सजेगी।

नवाज़ोगे बस तुम्ही ही, इन्तज़ामी बैठकों को-

सम्मान देगी दुनिया, तुमको,तेरे वतन को।।

काबिज न होने……..।।

 

तेरी कीर्ति का पताका, फहरेगा चारों-ओर,

नाम का ही तेरे, जन-जन में होगा शोर।

हो जाओगे अमर तुम, अपने ही हौसलों से-

ये आसमाँ भी झुकता, तुझ जैसों के नमन को।।

काबिज न होने……..।।

 

हौसले से बढ़कर, होता नहीं है कुछ भी,

हों हौसले बुलंद तो, न तन थके ही कुछ भी।

हौसलों को अपने, रखना सदा बुलंद-

ग़ुल खिल के ख़ार संग ही, देता खुशी चमन को।।

 

काबिज न होने देना मन पे, थके बदन को,

जिंदा-दिली से आदमी, छू लेता है गगन को।।

 

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।