काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी।
मानव प्रवृत्ति।
मनुष्य एक जीव है प्रवृत्ति- मूल जैविकी।
समाज शुद्ध से बना करे सतत समाजकी।
विवेकशील वह बने सदैव संसकार से।
मिले नहीं सुसंग तो जुड़े सदा विकार से।
कुमूल्यग्रस्त जो मनुष्य है सदैव जानवर।
कभी नहीं खिले कमल कभी बने न मान्यवर।
सत्य को सँवारता सदैव वह मनुष्य है।
जिसे मिले महान ज्ञान-बुद्धि सूक्ष्म तत्व है।
मनुष्य की प्रवृत्ति में सदैव मोह- फाँस है।
इसीलिए मनुष्य का कभी नहीं विकास है।
विकास हो “पुनीत” का यही मनुष्य धर्म है।
मनुष्यता बनी रहे यही विराट कर्म है।









