काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी।
शिक्षक का दायित्व
शिक्षक ज्ञान प्रकाश विधाता।
शिक्षक उत्तम लोक बनाता।
नारकीय वह होता जग में।
जो कक्षा में कभी न जाता।
पढ़ना और पढ़ाना प्रिय हो।
वह सच्चा शिक्षक कहलाता।
जो ज्ञानी पंडित विज्ञानी।
विद्यार्थि को सहज रिझाता।
वाणी पर जिसके संयम हो।
वह शिक्षक आदर्श सिखाता।
जो नियमित नैतिक प्रिय पावन।
वह विद्या की राह दिखाता।
ईश्वर तुल्य सदा शिक्षक ही।
मानवता का मंत्र पढ़ाता।









