काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
सर्दी:मौसम या अहसास
सर्दी है अहसास सुन्दरम।
यह मौसम मनमोहक अनुपम।
मन प्रसन्न इससे होता है।
सब मौसम से है यह उत्तम।
सुखद नींद इसमें आती है।
होती है अनुभूति मनोरम।
अद्वितीय सर्दी रानी है।
सुनता प्रीति कहानी प्रियतम।
सुन्दर सोच विचार हृदय में।
दिखने लगते बनकर शबनम।









