सौंदर्य समस्याओं के स्मार्ट साल्यूशन।

Spread the love

डाॅ. फौजिया नसीम ‘शाद’।

 

            सौंदर्य समस्याओं के स्मार्ट साल्यूशन।

 

1- ड्राई स्किन को साफ्ट और स्मूद बनाने के लिए स्नान करने के बाद मलाई में केसर मिक्स करके उसे पूरे शरीर पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। इसके स्थान पर आप माइश्चराइजर का प्रयोग भी कर सकती हैं। इसका प्रयोग आपकी स्किन की नमी को स्थापित रखने में अत्यंत उपयोगी है।

2- वैक्सिंग के उपरांत प्रायः महिलाओं को स्किन पर रेडनेस व जलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आपको यह समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए आप जब भी वैक्सिंग कराए तो किसी अनुभवी ब्यूटीशियन से ही कराएं, वहीं वैक्सिंग करने के उपरांत स्किन की आइसिंग अवश्य करें, साथ ही काटन की सहायता से रैडनेस और जलन वाले स्थान पर ऐस्ट्रिजेंट का प्रयोग करें।

3- स्किन को दाग-धब्बों से मुक्त बनाने के लिए रात को सोने से पूर्व पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसका मिश्रण स्किन पर पैक की भांति लगभग बीस मिनट तक लगा कर रखें, तदुपरांत साफ पानी से धो लें, इसका प्रयोग स्किन को क्लीन और अट्रैक्टिव बनाता है।

4- हल्दी के साथ चंदन को मिक्स करके उसका लेप चेहरे पर लगभग बीस मिनट के लिए लगाकर रखें, इसके प्रयोग से चेहरे के दाग-धब्बों के साथ एक्ने की समस्या का भी समाधान होता है।

5- काले अंडर आर्म्स की समस्या के समाधान के लिए नींबू के रस में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा बेसन मिक्स करके पेस्ट बना लें और उक्त मिश्रण को सूखने तक लगाकर रखे फिर हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें, ये प्रक्रिया सप्ताह में में दो से तीन बार करें, लाभ होगा।

 

6-एक्नेयुक्त स्किन पर चंदन की लकड़ी को घिसकर उस मिश्रण को स्किन पर पैक की भांति लगाएं, इसके प्रयोग से जहां एक्ने की समस्या का समाधान होगा वहीं रंगत में भी आकर्षक निखार आएगा।   (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    कुछ यादें, कुछ लम्हें खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                             (सेवा निवृत जेल…

    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    Spread the love

    Spread the love   दार्शनिक सूर्य                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                          …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुछ यादें, कुछ लम्हें खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    कुछ यादें, कुछ लम्हें  खिड़की पर टाँग रखे हैं,

    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 10 views
    माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के “कुलगीत” का भव्य लोकार्पण।

    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 12 views
    मनुष्यों! बोध जगा लो, ईर्ष्या मिटा दो, संवेदना बढ़ा दो।

    क्या भाजपा और ओवैसी में सशर्त सहमति है?

    • By User
    • November 7, 2026
    • 12 views
    क्या भाजपा और ओवैसी में सशर्त सहमति है?

    दलीय निष्ठाओं से परे: अमेरिका में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और व्यापक कूटनीति का नया दौर।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दलीय निष्ठाओं से परे: अमेरिका में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और व्यापक कूटनीति का नया दौर।

    भगवान तुंगनाथ की डोली अन्तिम रात्रि प्रवास को पहुंची भनकुण्ड। 

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    भगवान तुंगनाथ की डोली अन्तिम रात्रि प्रवास को पहुंची भनकुण्ड।