गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
कितनी तुम खूबसूरत हो।
——————————————————————-
कितनी तुम खूबसूरत हो, ना पूछो बात यह तुमसे।
हमारा देखो तुम यह प्यार, कितना हम करते हैं तुमसे।।
कितनी तुम खूबसूरत हो———————-।।
नहीं मालूम यह हमको, और है कौन यहाँ ऐसा।
जिसको हम इतना चाहे, तुमको हम चाहते हैं जैसा।।
हमारी देखो ये नजरें, कहो मिली है यहाँ किससे।
कितनी तुम खूबसूरत हो———————।।
देखा है शर्माते तुमको, हमने कई बार चिलमन में।
अदा भी कुछ ऐसी है, हमारा दिल है उलझन में।।
शरारत देखो तुम अपनी, झगड़ती हो क्यों हमसे।
कितनी तुम खूबसूरत हो——————–।।
समझती हो तुम शायद, हम है शौकीन कलियों के।
दिले हरजाई है हम तो, आवारा तेरी गलियों के।।
बेगाना चाहे तुम मानो, नहीं हम बेवफा तुमसे।
कितनी तुम खूबसूरत हो———————-।।
करीब आवो हमारे तुम, सुनों धड़कन तुम दिल की।
करो जी भरकै हमसे प्यार, कहो मुश्किल तुम दिल की।।
लबों की प्यास तुम देखो, बुझाने दो तुम ऐसे।
कितनी तुम खूबसूरत हो———————।।








