संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
न कहना ये ‘घर‘, ‘बेच दो‘…!
किसी ने सिर्फ कहा ही ये ‘घर‘ बेच दो,
कहीं ओर दूसरा ‘नया घर‘ खरीद लो।
यहॉ पूरा बचपन, पूरी जवानी बीत गई,
कब कितनी बिगड़ी बातें भी सध गई।
कितनी कीलें ठोकी, ये कितनी बच गई,
यहॉ कितनी दीवारें तस्वीरों से भर गई।
किसी ने सिर्फ कहा ही ये ‘घर‘ बेच दो,
कहीं ओर दूसरा ‘नया घर‘ खरीद लो।
जब कोई कहता हमारे घर आकर रहता,
‘तुम्हारे यहॉ आकर हमें अच्छा लगता।
मन हमारा खुश होकर आनंदित हो जाता,
इस घर में हमको प्रेम, स्नेह मिल जाता।
किसी ने सिर्फ कहा ही ये ‘घर‘ बेच दो,
कहीं ओर दूसरा ‘नया घर‘ खरीद लो।
अथक परिश्रम और तरी की इसमें हमने,
माता-पिता के खून-पसीने से लगा रमने।
मुझे इससे कितना मोह है लगा हूँ समझने,
ऐसे-कैसे छोड़ दूँ इसको मन लगा तड़पने।
न कहना ‘बेच दो‘ पहले ‘बनाकर‘ दिखाओं?








