बुरा न मानो होली है। 

Spread the love

पंकज शर्मा ‘तरुण’।

 

                          व्यंग्य

 

                  बुरा न मानो होली है। 

 

ढोल और होली के हुड़दंगियों की ज्यों ही कान के पास आवाज आई मैं सिहर गया। पत्नी जो दरवाजे के पास बैठी पापड़ खा रही थी। बोली आज धुरेंडी खेलने नहीं जाएंगे। मैं बोला क्यों? वह बोली देखा नहीं पिछले वर्ष पड़ोसी मिश्राजी को लोगों ने गन्दी गटर में किस तरह पटका था और बेचारे को गधे पर उल्टा बिठाकर सिर पर झाड़ू का सेहरा बांधकर गांव भर में घुमाया था।

मैंने कहा-भागवान साल भर में एक बार यह मस्ती भरा रंगीन त्यौहार आता है और तुम हो कि त्यौहार मनाने पर प्रतिबंध लगा रही हो। बातें चल ही रही थी कि दरवाजा पीटने की आवाज ने बातों पर विराम लगा दिया। पत्नी ने वहीं से पूछा कौन है, बाहर से आवाज आई भाभी जी मैं हूं टिल्लू, शर्मा जी को बाहर भेजो। वे बोली क्यों ? वह बोला रंग लगाना है, वे बोली तुम रंग नहीं लगाओगे पिछले साल जैसे मिश्रा जी को रगड़ा था वैसे इस बार इनको रगडऩा चाहते हो। टिल्लू हंसने लगा और कसम खाकर बोला ऐसा कुछ नहीं करेंगे आप दरवाजा तो खोलिए।

पत्नी ने विश्वास करके कुण्डी खोली। बाहर का दृश्य तो देखने योग्य था। सभी के चेहरे पुते हुए थे,एक भी व्यक्ति को मैं पहचान नहीं पा रहा था। उन्हें केवल आवाज से ही पहचाना जा सकता था,उस भीड़ में से आवाज आई शर्मा जी को कुछ मत करो। ज्यों ही गाली और रंग की बौछार हुई पत्नी घर के अन्दर और मैं घर के बाहर। मुझे बड़ी ही इज्जत के साथ उनके द्वारा ईस्ट मैन कलर में पोता गया। मेरे ना नुकुर का असर उन कम्बख्तों पर नहीं होना था सो नहीं हुआ। जैसे मंत्री पर विपक्ष के विरोध का कोई असर नहीं होता। मेरे साथ बाइज्जत पिछले वर्ष जो मिश्रा जी के साथ समारोह किया गया था वही किया। ऐसा लग रहा था,उनकी बातों से जैसे यह कार्यक्रम पहले नहीं था, लेकिन पत्नी की समझदारी भरी बातें सुनकर यह इज्जत अफजाई की जा रही थी।

इस साल किसी और का नंबर था और वे उसी के सहयोग के लिए मुझे लेने आए थे। खैर साहब मैं भी गधे पर ऐसे ही बेैठा रहा, जैसे जबरन किसी को गृहमंत्री का पद छीन कर जेल मंत्री के पद पर बिठा दें। गांव में सभी ओर हमारा और हमारे सहयोगियों का मोहल्ले वार नागरिक अभिनंदन किया गया। पुष्पहारोंं के स्थान पर सेवानिवृत्त चरणदास के हारों से, रंगों के स्थान पर तवे की कालिख से स्वागत किया गया और भांग तथा शराब की बोतलों से स्वल्पाहार किया गया। मुझे उस समय ऐसा महसूस हो रहा था जैसे मैं भी किसी राज्य का मुख्यमंत्री बन गया हूं और यह समारोह मेरी विजय की खुशी में मनाया जा रहा है। शाम हो चली थी सब मदमस्त हो चले थे, गदर्भ राज भी इंसानों की रंगीन संगत से ऊब चुके थे। मैं जैसे ही उनसे अलग हुआ वे धूल में नित्य की भांति लौटने लगे और अपने कंठ से राग गदर्भ निकालकर आनंद में हुई वृद्धि का बखान करने लगे। हम सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और अपने-अपने दड़बे की ओर प्रस्थान कर गए। (विनायक फीचर्स।)

  • Related Posts

    डांस- संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति एवं उद्यांचल टीम द्वारा प्रस्तुति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)               …

    जय गोल्ज्यू महोत्सव–2026 की सांस्कृतिक संध्या में हास्य-व्यंग्य और मधुर संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि