अब कश्मीर पर नई फिल्म ‘ब्लाइंडसीडेड’।

Spread the love

अर्चित सक्सेना।

 

 

अब कश्मीर पर नई फिल्म ‘ब्लाइंडसीडेड’।

कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ब्लाइंड सीडेड इन दिनों चर्चा में है। कश्मीर में गुप्त ऑपरेशन के दौरान अपनी दृष्टि खो देने वाला जय एक सैन्यकर्मी है, जो अपनी मंगेतर जेनिफर के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रहा है। इनके जीवन में खुशियों के पल आते ही हैं तभी चीजें बदल जाती हैं । एक आतंकवादी संगठन अल हसन मिजरी के सदस्य सोफिया और रोलेक्स उनकी जिंदगी को दयनीय बना देते हैं।

 

जाने माने अभिनेता और 50 से ज्यादा फिल्मों में मेन विलेन का किरदार निभा चुके एक्टर केडी संधू इस फिल्म के लेखक-निर्माता और निर्देशक हैं। संधू ने 1996 से एक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। डेविड धवन, गुडडू धनोआ, देव आनंद, गुलजार, राजकुमार संतोषी, इमरान खालिद जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज निर्देशकों के साथ सहायक निर्देशक के रूप में भी उन्होंने काम किया । स्टंट डायरेक्टर के रूप में वे टीनू वर्मा, श्याम कौशल, राम शेट्टी, जय सिंह निज्जर, मोहन बगड़, वीरू देवगन आदि के साथ काम कर चुके है।

 

फिल्म इंडस्ट्री में इतना काम करने के बाद अब के डी सिंधू ने अपने खुद के बैनर “मिकी फ्लिक्स एंटरटेनमेंट फिल्म” और केडी आर्ट्स फिल्म्स इंटरनेशनल के सहयोग से एक्शन थ्रिलर फिल्म “ब्लाइंडसीडेड” का निर्माण और निर्देशन किया है। इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने खुद ही लिखी है।

फिल्म में लीड भूमिका निभा रहे हैं एक्टर उधय वीर संधू। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, चंडीगढ़, राजस्थान के विभिन्न स्थानों के अलावा यूरोप के अरमानिया, ग्रीस और जॉर्जिया में हुई है।

 

इस फिल्म में उदय वीर संधू के अलावा फरहा खान, आकांक्षा शांडिल्य, मोहम्मद उमर, केडी संधू, चित्रा शर्मा, सौरभ अग्निहोत्री, धर्मेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र प्रधान, गौतम बसंतानी और आकाश अग्रवाल की प्रमुख भूमिकाएं हैं।

 

इस फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक कमलदीप संधू, सह-निर्माता मलकीयत के.संधू, डीओपी सिद्धार्थ अक्की बैजू, अर्जुन कथूरिया, प्रवेश कुमार, गौतम.बी कार्यकारी निर्माता गोपाल साहू, संगीतकार उज्जवल रॉय चौधरी और मनोज कुमार भास्कर, गीतकार मिकीफ्लिक्स झखरवाला हैं। इस फिल्म के एक्शन मास्टर आरपी यादव, दीपक शर्मा, आर्ट डायरेक्टर सुधांशु रॉय, कोरियोग्राफर कमलदीप सिंह संधू हैं।   (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    डांस- संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति एवं उद्यांचल टीम द्वारा प्रस्तुति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)               …

    जय गोल्ज्यू महोत्सव–2026 की सांस्कृतिक संध्या में हास्य-व्यंग्य और मधुर संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि