संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
रोजगार सहायक का कुएं पर कब्जा…!
रोजगार सहायक ने एक कुएं पर किया कब्जा,
तान दिया मकान बोला इसमें ‘पानी‘ कब था।
ग्रामीण हुए परेशान, बोले कब्जा हटाया जाये,
कुएं की सफाई कर शुद्ध पानी दिलाया जाए।
सहायक बोला इस पर आज भी मेरा अधिपत्य,
मैंने कब्जा किया है यह पूरी बात भी हैं सत्य।
रोजगार सहायक ने एक कुएं पर किया कब्जा
तान दिया मकान बोला इसमें ‘पानी‘ कब था।
सहायक ने कहा जहां शिकायत करनी कर दो,
सरकार ही मेरी कोई कुछ नहीं कर सकता है।
अब तो भवन निर्माण किया कुछ ना हो सकता,
मकान तोड़कर भी कुआं वापस नहीं ला सकता।
रोजगार सहायक ने एक कुएं पर किया कब्जा
तान दिया मकान बोला इसमें ‘पानी‘ कब था।
अब नरवर तहसील के ग्रामीणों में खूब है रोष,
सरपंच सहित ग्राम भैंसा के लोगों में भी जोश।
कोई कार्रवाई न कर रही सरकार का भी है दोष,
सोच रहे हैं ग्रामीण आंदोलन का करें उद्घोष।
(संदर्भः रोजगार सहायक ने सरकारी कुएं पर किया कब्जा)








