संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
क्या? है बाकी, हो सकता बची हो झॉकी…!
अहमदाबाद के पालडी इलाके में मिला खाली फ्लैट,
इंटेलिजेंस और एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने डाली रेड।
टीम को जो भी मिला, अधिकारियों का चेहरा खिला,
स्टॉकब्रोकर के फ्लैट से 100 किलोग्राम सोना मिला।
भारी मात्रा में जेवर और बरामद हुआ बहुत सारा कैश,
फोटोग्रॉफरों की आँखें चौंधिया गई चमकाया फ्लेश।
अहमदाबाद के पालडी इलाके में मिला खाली फ्लैट,
इंटेलिजेंस और एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने डाली रेड।
गुजरात में हाल में पहली इतनी बड़ी बरामदगी है,
जिसका भी है ये सोना उसको कहा शरमिन्दगी है।
ब्रोकर से की जा रही पूछताछ क्या है सोने का राज,
यारों सरकार ने भी बजा दिये है हर तरफ से साज।
अहमदाबाद के पालडी इलाके में मिला खाली फ्लैट,
इंटेलिजेंस और एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने डाली रेड।
विभाग कैश गिनने की मशीनें और तराजू ले आएगा,
अब तो जांच में और भी सामान जब्त किया जाएगा।
बाजार में इसकी कीमत 83-85 करोड़ रुपये हैं आंकी,
किसको पता क्या है बाकी, हो सकता बची हो झॉकी?
(संदर्भः अहमदाबाद के बंद फ्लैट में मिला 100 किलो सोना!)








