मतदाता सूची ने नाम हटाने को लेकर हंगामा

Spread the love

मतदाता सूची ने नाम हटाने को लेकर हंगामा
मसूरी: 1,856 मतदाताओं को शिकायतकर्ता यश गुप्ता द्वारा दी गई चुनौती मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मसूरी नगर पालिका में एसडीएम ने सुनवाई की। इस दौरान एकत्रित हुए सैकड़ों लोगों ने मतदाता सूची से उनके नाम हटाने को लेकर की जा रही कार्रवाई का विरोध किया और शिकायतकर्ता यश गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस बल के माध्यम से हंगामा कर रहे लोगों को बोर्ड रूम से बाहर किया गया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि शिकायतकर्ता यश गुप्ता राजनीति से प्रेरित होकर उनके नाम को नगर पालिका की मतदाता सूची में चुनौती दे रहे हैं, जो कि दुभाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर उनके नाम मसूरी नगर पालिका की मतदाता सूची से हटाए जाते हैं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।  मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह माल, कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी और सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद नौटियाल ने कहा कि आज मसूरी में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए एक समुदाय को निशाना बनाकर उनके उनके नाम नगर पालिका की मतदाता सूची से हटाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उनके नाम मसूरी नगर पालिका के मतदाता सूची से हटाए जाते हैं , तो वह मसूरी में यमुना, अलगाड और कोल्टी के पेयजल पंप को बंद करेंगे।
एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने बताया कि मसूरी नगर पालिका की दिसंबर में मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। जिस पर शिकायतकर्ता यश गुप्ता द्वारा 1,856 मतदाताओं को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. जिसकी सुनवाई करते हुए सभी मतदाताओं को न्यायालय में मौजूद होकर अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिये नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। उनके नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाएंगे।
डॉ. दीपक सैनी ने बताया कि जिन लोगों के नाम अन्य निकाय या पंचायत क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हैं, वह 10 दिन के भीतर उस मतदाता सूची से अपना नाम कटवा कर मसूरी पालिका की मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा दी गई आपत्ति की प्रक्रिया 15 मई से लेकर 20 मई तक चलेगी। सुनवाई के दौरान कई ऐसे मतदाता भी पाए गए हैं, जिनको बेवजह शिकायतकर्ता द्वारा चुनौती दी गई है, जिसको लेकर भी शिकायतकर्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 3 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’