ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, (अल्मोड़ा)।
नगर निकायों में अफसरों की कमी होगी दूर।
अल्मोड़ा में प्रशिक्षण के बाद 71अधिकारियों ने कराई आमद।
विभिन्न पदों पर अधिकारियों की भारी कमी से जूझ रहे प्रदेश भर के नगर निकायों के लिए अच्छी खबर है। विभागीय सूत्रों के अनुसार विभाग में चल रही भर्ती की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है।चुने गए 71अधिकारियों ने अलग अलग पदों के लिए अपनी आमद निदेशालय में करा दी है। इन्हें एक पखवाड़े के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग निकायों में भेजा गया है।
अल्मोड़ा नगर पालिका में तीन अधिशासी अधिकारी समेत छह अधिकारी प्रशिक्षण के लिए आए हैं।प्रदेश शहरी विकास विभाग के अंतर्गत इस समय कर्मचारियों और अधिकारियों की भारी कमी है। अधिशासी अधिकारी जैसे पदों पर अधिकतर पदों पर निचले स्तर के अधिकारी प्रमोट कर उन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।अधिकतर नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायतों में एक भी अधिकारी नहीं है, अतिरिक्त कार्यभार से ही काम चलाया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि ऐसे 71अधिकारियों ने निदेशालय में आमद दर्ज करा दी है, जिन्हें अलग-अलग निकायों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि शासन के आदेशानुसार ये सभी निकायों से संबंधित विभिन्न कामों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। निकायों में जरूरत के अनुसार तैनाती दी जाएगी।नए अधिकािरयों के आने से निकायों में लटके पड़े जनता के कामों तेजी से होने की उम्मीद जगी है।









