ब्यूरो कुमाऊं : दयानन्द कठैत (अल्मोड़ा)
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चारों परिसरों का तैयार होगा मास्टर प्लान।
अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसरों का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके बनने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन एक स्थान पर बैठकर परिसर के विकास की योजनाएं बना सकेगा।
एसएसजे विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा चंपावत आदि के परिसरों का मास्टर प्लान जल्दी तैयार होगा।प्लान बनने से विश्वविद्यालय के पास अपनी भूमि, संकाय, कक्षाओं, कार्यालय, सड़क, आवासीय मकानों आदि की पूरी जानकारी होगी।
ग्रामीण विकास विभाग को इन चारों परिसरों का मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मास्टर प्लान बनने से विकास कार्यों को गति मिलेगी।निर्माण कार्य के लिए कहां भूमि उपलब्ध है इसकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके साथ ही हमारे पास विश्वविद्यालय की संपत्ति की पूरी जानकारी होगी।









