बंद फैक्ट्री में मिली 9000 से ज्यादा शराब की पेटियां,फैक्ट्री सील,बैठाया पहरा

Spread the love

श्रीनगर। जिले में सतपुली के पास एकेश्वर विकासखंड क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब का स्टॉक पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 9 हजार शराब की पेटियां मौजूद हैं। जानकारी मिलते ही निर्वाचन आयोग की एफएसटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में ताला लगा हुआ था, इस कारण एफएसटी अग्रिम आदेशों का इंतजार करती रही।

बताया जा रहा है कि टीम ने आबकारी विभाग को भी इसकी सूचना दे दी थी, लेकिन आबकारी विभाग की टीम करीब आठ घंटे बाद पहुंची। आबकारी विभाग के देरी से पहुंचने से स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।

आबकारी विभाग के टीम के साथ जब एफएसटी टीम फैक्ट्री में तलाशी के लिए अंदर गई तो वहां से करीब 9331 पेटी शराब पाई गई। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ये शराब रखी हुई है, वो शराब फैक्ट्री है, लेकिन वो बंद हो गई है। हालांकि जब जांच टीम ने फैक्ट्री के कर्मचारियों से स्टॉक रजिस्टर मांगा तो नहीं दिखा पाए, जिस कारण किसी गड़बड़ी का कुछ पता नहीं चल पाया।

वहीं एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर सीओ पौड़ी अनुज कुमार ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। एफएसटी टीम से सेक्टर मजिस्ट्रेट वीरेंद्र सिंह सजवान ने बताया कि प्राप्त शराब की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है, लेकिन मौके पर स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं हो पाया। जिस वजह से प्राप्त सूचना के अनुसार गड़बड़ी का पता नहीं चल पाया।

आबकारी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि फैक्ट्री रिन्यूअल न होने पर बंद है। जिससे मैनेजर की उपलब्धता न होने के कारण स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं हो पाया। मैनेजर को नोटिस भेज कर स्टॉक रजिस्टर मंगवाया जाएगा। सीओ पौड़ी अनुज कुमार ने मौके पर पहुंचकर आबकारी इंस्पेक्टर को स्टॉक रजिस्टर मंगवाने के निर्देश दिए।

निर्वाचन आयोग के आदेश पर शुक्रवार सुबह थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवारी ने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर गार्ड्स की तैनाती कर दी है। वहीं इस पूरे घटना क्रम पर गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि कल 11 अप्रैल से ही इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: याचक से नायक बनने की ओर अग्रसर महिलाएं।

    Spread the love

    Spread the love  अंजनी सक्सेना                       (नया अध्याय, देहरादून)     नारी शक्ति वंदन अधिनियम: याचक से नायक बनने की…

    शिक्षा जीवन मूल्यों को सीखने की सतत प्रक्रिया: स्वप्न कुमार मंडल।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़: सुनील चिंचोलकर                              (नया अध्याय)   शिक्षा जीवन मूल्यों को सीखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    • By User
    • April 17, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 5 views
    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 13 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास