ब्यूरो कानड़ (आगर मालवा): गोवर्धन कुम्भकार।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 मार्च को गौ अभ्यारण्य सालरिया आयेंगे..।
कलेक्टर – एसपी ने अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण किया।
आगर-मालवा: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आगर-मालवा जिले में स्थित गौ-अभयारण्य सालरिया में 25 मार्च 2025 को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा शनिवार को अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से गौ अभ्यारण परिसर का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, भ्रमण मार्ग का अवलोकन कर कलेक्टर ने कानून एवं शांति व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ सभी अधिकारियों ने भगवती गोमाता की कथा श्रवण की।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, एसडीएम सुसनेर श्री सर्वेश यादव सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।







